यहां मामूली विवाद में हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

मामले की जांच कर रही है पुलिस

बागेश्वर: रीमा क्षेत्र के ठाड़ाइजर गांव में जनेऊ संस्कार में दो लोगों में आपस मे विवाद हो गया। इसमें एक दूसरे को धक्का मार दिया। पत्थर में उसका सिर लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शुक्रवार रात का है। यहां घनश्याम के बेटे का जनेऊ संस्कार था। इसमें गांव के लोग भी आमंत्रित थे। इस दौरान गांव के अनिल कुमार और वीरेंद्र प्रसाद के बीच आपस में वाद-विवाद हो गया। अनिल पर आरोप है कि उसने वीरेंद्र को धक्का मार दिया। उसका सिर पत्थर से टकरा गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक वीरेंद्र की पत्नी कमला देवी ने रीमा चौकी को फोन पर घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल मौके पर पहुँचे।उन्होंने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रीमा पुलिस चौकी में हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अनिल प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि उसे अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- बढ़ सकता है प्रशासकों का कार्यकाल, हो रहा ये काम
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद