राजकीय शिक्षक संघ: हार के बावजूद नहीं रुकेगा संघर्ष, त्रिवेंद्र सिंह बोले – शिक्षक हितों के लिए हमेशा तत्पर


अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे अल्मोड़ा के शिक्षक नेता त्रिवेंद्र सिंह बेहद कम अंतर से भले ही मंडलीय अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज नहीं कर सके। लेकिन उन्होंने राजकीय शिक्षक संघ और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की बात कही है।
यहां जारी बयान में उन्होंने कहा की जब से वह राजकीय सेवा में एक शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने का काम किया। वह पिथौरागढ़ में जिला अध्यक्ष बने। यह सब शिक्षकों के सहयोग की वजह से संभव हो पाया। इस बार वह मंडलीय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में रहे। उनको शिक्षकों का बेहद समर्थन मिला। लेकिन वह कुछ वोट से चुनाव हार गए। 4 वोट उनके पक्ष के निरस्त हो गए।
उन्होंने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। कहा कि उन्हें प्राप्त समर्थन और सहयोग किसी सम्मान से कम नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से उन समर्पित शिक्षक साथियों की सराहना की। जो दूर-दराज के क्षेत्रों से व्यक्तिगत कठिनाइयों के बावजूद मतदान स्थल तक पहुंचे। उनकी उपस्थिति और उत्साह ने साबित किया कि यह संघर्ष केवल किसी पद के लिए नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती, विचारधारा और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए था।
उन्होंने नवनिर्वाचित कुमाऊँ मंडल, गढ़वाल मंडल की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन की गरिमा, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए शिक्षक समाज की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। कहा, चुनाव परिणाम चाहे जो भी हो, शिक्षक हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संघर्ष जारी रहेगा। वे संगठन की एकता के लिए हमेशा सहयोग करने को तत्पर रहेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


