Subscribe our YouTube Channel

पहाड़ के इस इलाके में बोलेरो टैक्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त……चालक समेत सात यात्री……..

खबर शेयर करें

पहाड़ में तेज रफ्तार, खराब सड़क और नशे की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं। आज बागेश्वर जिले के राजस्व क्षेत्र पिंगलो में एक बोलेरो टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें चालक समेत सात यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घटना मंगलवार की देर शाम की है।

यहां सिरौली-सिमखेत मार्ग पर आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप जानवर को बचाने के चक्कर में बोलेरो यूके04, टीए-0073 के असंतुलित लगभग 25 मीटर नीचे खेत में पलट गई। इससे 7 लोग घायल हो गए। घायलों में चालक राजेश चंद्र (42)पुत्र विशंभर दयाल मिश्रा निवासी ग्राम गैरलेख, गंगा सिंह(43) पुत्र नारायण सिंह, चंपा देवी(45) पत्नी गंगा सिंह, उमा देवी (45) पत्नी सुंदर सिंह उम्र 30 वर्ष, राहुल पुत्र पान सिंह उम्र छह वर्ष, जानकी देवी पत्नी पान सिंह उम्र 32 वर्ष, पुष्पा देवी पत्नी हरि सिंह उम्र 32 वर्ष सभी सिमखेत निवासी घायल हो गए। चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धौलादेवी में आंगनबाड़ी वर्कर को दी गई ट्रेनिंग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments