उत्तराखंड: महिला की हत्या….. जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

घर में अकेली थी महिला

गदरपुर : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में एक महिला की हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली मौजूद थी। बताया जाता है कि सिलबट्टे से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखनऊ कॉलोनी वार्ड नंबर 2 निवासी शाइस्ता ( 21) पत्नी इमरान अपने भाई के घर में ही रहती थी। कुछ दिन पहले वह भाई तालिब पुत्र वकील और उसकी पत्नी शबनम समेत अन्य परिजनों के साथ रामपुर में विवाह समारोह में गई हुई थी। जिसके बाद वह परिजनों से पहले ही घर वापस आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश- वनों की आग बुझने तक वन अ‌फसरों के अवकाश रद्द

बताया जा रहा है कि शनिवार को तालिब पत्नी शबनम व अन्य परिजनों के साथ घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी शबनम घर के दूसरे कमरे में गई तो शाइस्ता की लाश चारपाई पर पड़ी हुई थी। यह देख वह चिल्ला गया। घर के अन्य लोग भी आ गए। बहन की लाश को देखकर तालिब बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रुप के साथ आये युवक-युवती गंगा में नहाने के दौरान बहे, तलाश

बाद में सूचना पर उप निरीक्षक रमेश चंद्र बेलवाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। कमरे में चारपाई पर पड़े शाइस्ता का शव की जांच की तो सिर पर चाेट के निशान थे। साथ ही फर्श पर भी खून फैला हुआ था। उप निरीक्षक रमेश चंद बेलवाल ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक शाइस्ता के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पति को छोड़कर अपने भाई के साथ रह रही थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद