Subscribe our YouTube Channel

चम्पावत उप चुनाव: नेपाल की ओर से दिया गया ये सहयोग

खबर शेयर करें

चम्पावत। 31 मई को चंपावत विधानसभा उप निर्वाचन के मतदान कार्य को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु पड़ोसी देश नेपाल की ओर से निर्वाचन के दिन आवश्यक सहयोग के लिए सोमवार को भारत नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक वर्चुअली हुई।

भारत की ओर से जिला प्रशासन चम्पावत द्वारा आयोजित उक्त वर्चुअली बैठक में जिलाधिकारी चम्पावत नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने नेपाल राष्ट्र के कंचनपुर जिले के प्रमुख जिल्लाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बैठक के मुख्य एजेण्डा की जानकारी दी। बताया कि भारत के जनपद चंपावत में विधानसभा 55 -चम्पावत में उप निर्वाचन प्रक्रिया गतिमान है जिसके लिए मतदान आगामी 31 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा।

जिला अधिकारी चम्पावत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप निर्वाचन को सम्पन्न कराए जाने के लिए भारत नेपाल सीमा को निर्वाचन समाप्ति से 72 घंटे पूर्व यथा 28 मई की सायं 5:00 बजे से मतदान समाप्ति 31 मई की सायं 5 बजे तक सील/पूर्ण बन्द किया जाना है। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी चंपावत द्वारा नेपाल राष्ट्र के कंचनपुर जिले के प्रमुख जिल्लाधिकारी एवं जिला प्रशासन से यहयोग की अपील करते हुए उक्त अवधि के लिए नेपाल की ओर से उक्त अवधि हेतु सीमा सील पूर्ण बन्द करने की मांग की। भारत की ओर से जिला प्रशासन चंपावत द्वारा रखे गए।

प्रस्ताव के सम्बंध में नेपाल के कंचनपुर जिले के प्रमुख जिल्लाधिकारी राम प्रसाद पांडेय ने सर्वप्रथम विगत दिनों नेपाल में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव में भारत की ओर से सीमासील कर दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए पूर्ण आश्वस्त कराया कि वह चंपावत उप निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए निर्धारित अवधि हेतु नेपाल की ओर से कंचनपुर जिले की पूरी सीमा को सील किया जाएगा। तथा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।


वर्चुअल बैठक में भारत की ओर से पुलिस अधीक्षक चंपावत देवेन्द्र पींचा अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा सहित एसएसबी के सभी बटालियन के कमांडेंट तथा उधमसिंह नगर जिले के उच्चाधिकारी एवं नेपाल की ओर से पुलिस अधीक्षक कंचनपुर श्याम सिंह व दोनों देशों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments