अल्मोड़ा: डीएम ने की समीक्षा, अफसरों को दिए निर्देश

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। डीएम विनीत तोमर ने मुख्यमंत्री घोषणा, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, सड़कों की गड्ढा मुक्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर जितनी भी शिकायतें विभागों को प्राप्त हुई हैं। उनका निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी स्वयं संज्ञान ले एवं शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता की जाए एवं उनकी समस्या का समाधान किया जाए।


मुख्यमंत्री घोषणाओ की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घोषणाओं संबंधी कार्यों में जो आपत्ति हैं। उनका निस्तारण करते हुए कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें तथा जिन घोषणाओं में कार्य गतिमान है उसमे कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं में कार्य किया जाना संभव न हो तो इस संबंध में घोषणा के विलोपन हेतु शासन से पत्राचार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जंगल की आग से युवक जला, मौत


डीएम ने सड़क संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के गड्ढा भरान में तेजी से कार्य किया जाए। लक्ष्य निर्धारित कर समय से कार्यों को पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जंगल की आग से युवक जला, मौत

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद