हल्द्वानी के एसटीएच में कोरोना पॉजिटीव

खबर शेयर करें

हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती उत्तर प्रदेश के कैमरी (बिलासपुर) निवासी 76 वर्षीय कोविड पॉजिटिव बुजुर्ग महिला उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गई हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, महिला को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और निमोनिया की शिकायत पर आठ जुलाई को एसटीएच में भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उनका थ्रोट स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट 16 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला को तत्काल वार्ड-सी स्थित पृथक क्यूबिकल में आइसोलेट कर कोविड नियमों के तहत इलाज शुरू किया। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल मेडिसिन विभाग के डॉ. परमजीत सिंह की देखरेख में चले उपचार से महिला की स्थिति में लगातार सुधार आया और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के दो भाइयों ने देश को दिलाए 10 पदक

मामले की सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग रामपुर के साथ-साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य, कंट्रोल रूम और सीएमओ नैनीताल को भेज दी गई है। मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान (कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग) और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद