Subscribe our YouTube Channel

बागेश्वर…. घर के कमरे में 4 लोगों की लाश मिली, तीन बच्चें, ये है पूरा मामला

Breaking News - Sajag Pahad (सजग पहाड़)
खबर शेयर करें

बागेश्वर न्यूज। बागेश्वर जिले के मंडलसेरा के जोशी गांव में एक घर के कमरे से एक महिला और उनके तीन बच्चों के शव मिले हैं। इससे सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। चारों शव करीब एक सप्ताह पुराने बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन हत्या से भी इनकार नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार महिला का पति 10 मार्च से लापता बताया जा रहा है। गुरुवार की शाम घिरौली जोशी गांव के कुछ युवकों को एक घर से दुर्गंध आती महसूस हुई। उन्होंने देहरादून में रहने वाले मकान मालिक गोविंद बिष्ट और पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी और एसडीएम हरगिरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो भीतर से कुंडी लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। जब पुलिस ने अंदर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने कमरे में देखा एक बिस्तर में महिला का शव पड़ा था। जबकि उससे कुछ दूरी पर अलग-अलग जगह तीन बच्चों के शव थे।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, ये है मामला

सीओ कंडारी ने बताया है कि मृतका नीमा पत्नी भूपाल राम के अलावा उसकी बेटी अंजलि (13 वर्ष), बेटा कृष्णा (7वर्ष) और भाष्कर (डेढ़ साल) का शव घर के अंदर से मिला है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments