Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा ब्रेकिंग…. होटल में मिली लाश, आया था सीसीटीवी लगाने

Breaking News - Sajag Pahad (सजग पहाड़)
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां एक होटल में सीसीटीवी लगाने आये युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी है।

पुलिस के अनुसार नारायण सिंह(42) पुत्र धन सिंह निवासी कोटाबाग, योगेश (22) निवासी हल्द्वानी यहां नगर के सुनीता सन सिटी होटल में सीसीटीवी लगाने आये थे। बताया जाता है आज सुबह नारायण वॉशरूम गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इस पर उसके साथी ने देखा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर…. उत्तराखंड में बारिश का कहर, कुमाऊं में यहां नाले में बस बही

वह गिरा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। नारायण को अस्पताल पहुचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई सतीश कापड़ी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments