एक बार मौका दो…. आप बीजेपी और कांग्रेस को भूल जाओगे: सिसोदिया (वीडियो)

खबर शेयर करें

Almora: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अल्मोड़ा में बीजेपी और कांग्रेस सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा की एक बार उत्तराखंड के लोग आम आदमी पार्टी को मौका दे। यहां के लोग बीजेपी और कांग्रेस को भूल जाओगे। कहा कि अभी तक जनता के पास विकल्प नही था। आज आम आदमी पार्टी के रूप में उनके पास विकल्प आ गया है। आप एक मौका दें जो वादा किया है वह पूरा करेंगे। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि आप लोग अपने उन रिश्तेदारों से एक बार दिल्ली सरकार के काम के बारे में पूछना जो दिल्ली में रहते हैं। वह बताएंगे कि आप सरकार ने दिल्ली में कितना काम किया है। वह शुक्रवार को एडम्स बालिका इंटर कालेज में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इन दो दशकों में भाजपा कांग्रेस की सरकारें बारी-बारी से आई। इनके घोषणा पत्र उठाकर देख लो। एक भी वादा आज तक पूरा नही किया। अगर वादा पूरा किया होता तो भाजपा को तीन मुख्यमंत्री नही बदलने पड़ते। शिक्षा का सबसे बुरा हाल है। सरकार जानती है अगर यहां का बच्चो पढ़ लिख गया तो वह सवाल पूछेगा। इसलिए उन्हें षडयंत्र के तहत अशिक्षित रखना है। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क के बुरे हाल हैं। नए मुख्यमंत्री ने कम समय में 1300 घोषणाएं कर दी। लेकिन अभी तक एक में भी आदेश नही हुआ। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, अमित जोशी, बसंत कुमार, अखिलेश टम्टा,आनंद सिंह बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: आज ये रहेगा ट्रैफिक प्लान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद