अल्मोड़ा…. जिला बार एसोसिएशन के चुनाव, इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेश परिहार, उपाध्यक्ष पद पर कविंद्र पंत, महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी ने जीत दर्ज की। चुनाव समिति जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता भानु तिलारा ने बताया कि 276 मतदाताओं में से 259 ने अपने मतों का प्रयोग किया था। जबकि 17 मतदाता अनुपस्थित रहे। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता महेश परिहार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जमन सिंह बिष्ट को 64 मतों से हराया। महेश परिहार को 150 मत मिले, जमन सिंह बिष्ट को 86 मत मिले। अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी केवल सती ने 21 मत प्राप्त किए। अध्यक्ष पद पर 2 मत अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी कवीन्द्र पंत ने 130 मत प्राप्त किए, कुंदन सिंह लटवाल ने 96 और दीवान सिंह लटवाल ने 24 मत प्राप्त किए। महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी विजयी रही उनको 156 मत मिले। प्रतिद्वंदी अमिता चौधरी को 96 मत मिले। सचिव पद पर दीप जोशी, संप्रेक्षक चंदन बगड़वाल, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार डैनी, पुस्तकालयाध्यक्ष लवली दस्पा, उप सचिव प्रेम आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारणी सदस्य के लिऐ 7 चुनाव मैदान में थे। जिसमें विवेक तिवारी,सुनील तिवारी, रमा शंकर नैनवाल,पल्लव घस्याल, सुनील कुमार ग्वाल विजयी रहे। चुनाव बार काउंसिल के पर्यवेक्षक मेहरबान सिंह कोंरगा के देख रेख में संपन्न हुए। चुनाव सम्पन्न करने में चुनाव समिती के अध्यक्ष भानु तिलारा, भगवती प्रसाद पाण्डे,बैभव पाण्डे,त्रिभुवन शर्मा,संतोष पंत,विमला नवीन्द्र, कमलेश कुमार अधिवक्ताओं मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद