यहां स्कूलों में अवकाश, डीएम ने जारी किए आदेश

Vector illustration of High school building. Vector School Building

खबर शेयर करें

चम्पावत। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए चम्पावत जनपद के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में कल, 02 जुलाई 2026 (गुरुवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 2 जुलाई को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए नया अपडेट आया

वर्तमान में लगातार हो रही वर्षा के कारण स्थानीय नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ सकता है, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसी सुरक्षात्मक पहलू को ध्यान में रखते हुए जनपद के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन समस्त विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी ताकि प्रशासनिक व अन्य आवश्यक कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

जिला प्रशासन द्वारा सभी अभिभावकों और बच्चों से भी अपील की गई है कि वे भारी बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से नदी-नालों के आसपास जाने से बचें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद