उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए नया अपडेट आया

Vector illustration of High school building. Vector School Building

खबर शेयर करें

रामनगर: हाईस्कूल और इंटर के छात्रों के परीक्षा आवेदन पत्र अग्रसारित करने व निर्धारित परीक्षा शुल्क राजकोष में जमा करने की तिथियां घोषित कर दी गई है।

सुधार परीक्षा प्रथम साल 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थी यह शुल्क जमा नहीं करेंगे। बुधवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसााद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी गई है। हाईस्कूल में परीक्षा शुल्क प्रत्येक छात्र को संस्थागत दो सौ और व्यक्तिगत छह सौ रुपये जमा करने होंगे। इंटरमीडिएट के प्रत्येक छात्र संस्थागत को 350, व्यक्तिगत सात सौ रूपए जमा करेंगे। निर्धारित शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन पत्र अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से 14 अगस्त है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त तक घोषित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद