अल्मोड़ा… गायत्री परिवार ने जेल में बंदियों को दी ये खास सीख, बताया अच्छा इंसान बनने

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। गायत्री परिवार की ओर से अल्मोड़ा जेल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बंदियों को नशे से दूर रहने,जीवन में कैसे सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों को पूरा करते हुए अपनी स्वयं की उन्नाति के साथ-साथ कैसे परिवार, समाज व राष्ट्र की उन्नाति में बहुमूल्य योगदान करने सहित अन्य जानकारी दी गई। इस दौरान 15 बंदियों ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया।

गायत्री परिवार से जुड़ी डॉ. मीनाक्षी पांडेय ने बंदियों से नशा और अन्य बुराइयों को छोड़ने की अपील की। उन्होंने इस दौरान बंदियों को बताया कि जीवन में कैसे सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों को पूरा करते हुए अपनी स्वयं की उन्नाति के साथ-साथ कैसे परिवार, समाज व राष्ट्र की उन्नाति में बहुमूल्य योगदान कर सकते हैं। इस दौरान 15 बंदियों ने जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प लिया। एक बुराई छोड़ने व एक अच्छाई ग्रहण करने के साथ आगे का जीवन सन्मार्ग पर चलाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी ने चरित्र निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने बताया की आत्मा परमात्मा का अंश है। हमे अपने आत्मा की आवाज को सुनना चाहिए और अपने गुरु के संरक्षण में रहना चाहिये। गुरु तो बहुत मिलते है परंतु सदगुरुदेव एक ही मिलते है। इस संसार मे जो भी मानव नित्य अपने सदगुरुदेव का ध्यान करके अपने दैनिक कार्यो को करता है वह अवश्य ही सफलता प्राप्त करता है। हम सभी अपने मन चित एवं वाणी को जितना संयमित करते है उतना ज्यादा जीवन में लाभान्वित होते है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

उन्होंने गायत्री मंत्र और ध्यान द्वारा तनाव मुक्त रहने और साथ ही मंत्रों के प्रभाव के बारे में जानकारी दी।

कहा कि सकारात्मक दृष्टि कोण अपनाकर अपराधी भी महषि वाल्मीकि की तरह विद्वान बन सकता है। अपराध करने का अर्थ यह नहीं कि अपराधी समाज की मुख्यधारा से कभी नहीं जुड़ सकेगा। हर बंदी और कैदी को सकारात्मक और आध्यात्मिकता से जुड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

इस मौके पर जेल अधीक्षक जयंत पांगती, दीपा जोशी, डॉ. मंजू बोरा, शर्मिला तिवारी, रीता पांडेय, उषा जोशी, मंजू जोशी, निर्मला अधिकारी, योगेश कनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, मोहन चंद्र पांडेय, सतीश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद