उत्तराखंड लोक संगीत जगत को लगा बड़ा झटका,प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोक गायक दीवान सिंह कनवाल का निधन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लोकप्रिय लोक गायक दीवान सिंह कनवाल का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 65 साल के थे
तड़के अल्मोड़ा कर खत्याड़ी स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बेतालेश्वर घाट में किया जाएगा।दीवान कनवाल जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा से सीनियर ब्रांच मैनेजर पद से 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे पूरी तरह कुमाऊंनी लोक गीतों के सृजन और संरक्षण में लग गए। उनका गीत “दो दिना का ड्यार शेरुवा यो दुनी में, ना त्यार ना म्यार शेरुवा यो दुनी में” बेहद लोकप्रिय हुआ।
उन्होंने लोक गायक एवं पत्रकार अरुण ढौंडियाल के साथ मिलकर “शेर दा अनपढ़” की यादों को ताजा करता एक और भावपूर्ण गीत गाया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा।वे दो बेटों और दो बेटियों के पिता थे। पत्नी का निधन कई साल पहले हो चुका था। घर में वृद्ध माता, बड़े पुत्र (जो अल्मोड़ा में प्राइवेट नौकरी करते हैं) और परिवार रहता है। छोटा बेटा मुंबई में नौकरी करता है।उनके निधन पर अल्मोड़ा नगर के नागरिकों, लोक कलाकारों और कुमाऊंनी संस्कृति प्रेमियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद