अल्मोड़ा बीएसएनएल में जूनियर एकाउंट्स ऑफिसर के पद पर रहे डॉ.पंकज कांडपाल की 47 साल में लगी तीसरी नौकरी, अब यहां करेंगे जॉब

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां अल्मोड़ा बीएसएनएल में जूनियर एकाउंट्स ऑफिसर के पद पर तैनात रहे डॉ पंकज कांडपाल (47)की दिल्ली विवि में नौकरी लग गई है। अभी वह बीएसएनएल के जूनियर एकाउंट्स ऑफिसर के पद पर हल्द्वानी में तैनात हैं।

उनकी नियुक्ति सहायक प्राध्यापक के पद पर दिल्ली विश्व विद्यालय के देशबंधु महाविद्यालय कंप्यूटर साइंस संकाय मे हुई हैl डॉ पंकज कांडपाल 2008 से 2016 तक बीएसएनएल पिथौरागढ़ में अवर अभियंता (ब्राड बैंड ) के पद पर कार्य कर चुके हैंl उसके बाद जूनियर एकाउंट्स ऑफिसर के पद पर अल्मोड़ा में तैनात रहे।

यह भी पढ़ें 👉  FIFA World Cup: ये टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन

अभी हल्द्वानी मुख्यालय में तैनात हैं l उनकी इस उपलब्धि पर लोग उनको बधाई दे रहे हैं। कांडपाल की यह तीसरी नौकरी है। वह पंतनगर विश्व विद्यालय में प्रयोगशाला सहायक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद