धूं-धूं कर जली दवा फैक्ट्री, चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

खबर शेयर करें

रुड़की। यहां भगवानपुर इलाके में एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही दवा कंपनी धूं-धूं कर जलने लगी। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। फायर ब्रिगेड ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

जानकारी के अनुसार, सुबह यश फार्मा फैक्टरी में कर्मचारी काम रहे थे। इस दौरान करीब सात बजे अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या कर फरार हो गया पति, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

आग से फैक्टरी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रथम दृष्टया फैक्टरी में आग शार्ट सर्किट से बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद