Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा…..महिला के पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाला, 10 साल से बच्चेदानी में गांठ की परेशानी से थी परेशान

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा…. यहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन किया। 70 साल की महिला के पेट से 8 किलो का ट्यूमर निकाला। महिला के परिजनों ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। महिला बीते 10 सालों से बच्चेदानी में गांठ की समस्या से परेशान थी।

जिले की दुनाड़ गांव की रहने वाली पार्वती देवी (70 ) इलाज के लिए महिला चिकित्सालय आई। यहां कम संसाधनों का हवाला देकर उसे दवा देकर घर भेज दिया गया। कुछ दिन बाद महिला की परेशानी फिर बढ़ने लगी। इस पर महिला जिला अस्पताल में आई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, ये है मामला

यहां उसने प्रमुख चिकित्साधीक्षक सर्जन डॉ. पीके सिन्हा को दिखाया। डॉ. सिन्हा ने उस्का चेकअप किया।
महिला को 10 दिन की दवा दी।


बीते शुक्रवार को सर्जन डॉ. सिन्हा ने महिला का ऑपरेशन किया। महिला के पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाला। ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला स्वस्थ है। डॉ. सिन्हा ने बताया कि संसाधनों की कमी तो है ही, लेकिन अगर मन में इच्छा हो तो कुछ भी संभव नहीं है। इलाज करने वाली चिकित्सकों की टीम में डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. मनोरंजन पंत, डॉ. कविता, डॉ. इन्दु पुनेठा शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments