अल्मोड़ा…..मां नंदा-सुनंदा की भावुक विदाई, बड़ी संख्या में उमड़े लोग

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोडा में बीते एक सप्ताह से चल रहा नंदा देवी मेले का आज समापन हो गया है। आज नगर में मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान माँ के दर्शन को बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुँचे।

शाम करीब 4 बजे नंदा देवी मंदिर से शोभा यात्रा मंदिर से निकली। लोगों ने एक बेटी की तरह मां नंदा-सुनंदा को मायके से ससुराल के लिए विदा किया। इस दौरान महिलाएं काफी भावुक हो गई। नगर की मुख्य बाजार में महिलाओं ने अक्षत डाल पुष्प वर्षा की। शोभा यात्रा लाला बाजार, बसंल गली, ड्योड़ीपोखर तल्ला महल स्थित भगवती मंदिर के बाद मुख्य बाजार में आई। इसके बाद माँ का डोला कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, मल्ली बाजार, पलटन बाजार होते हुए दुगालखोला स्थित डोबा नौला पहुंचा। जहां मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शनिवार और रविवार को हल्द्वानी के लिए पुलिस ने लागू किया ट्रैफिक प्लान, करें क्लिक

इस मौके पर नरेंद्र चंद्र सिंह, राज पुरोहित नागेश पंत, सांसद अजय टम्टा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, हरीश पंत, दिनेश पंत, देवाशीष पंत, नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक व सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, नरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, मेला सह संयोजक संजय साह रिक्खू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, परितोष जोशी, कुलदीप, अमित साह मोनू, महेंद्र बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, अनिल सनवाल, अमरनाथ सिंह नेगी, सीपी वर्मा, रवि गोयल, देवेंद्र जोशी, दीपेश जोशी, शैलेंद्र वर्मा, रक्षित साह, किशन गुरुरानी, दिनेश गोयल, अर्जुन सिंह बिष्ट, एल.के पंत, दीपक साह,अजय वर्मा, मनीष जोशी, कैलाश गुरुरानी, गोविंद पिलख्वाल, सिकंदर पवार, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, हीरा कनवाल, गंगा बिष्ट, राधा बिष्ट, लीला बोरा, लता तिवारी, दुर्गा दत्त जोशी, संजय वर्मा, भैरव गोस्वामी, कार्तिक साह, विनीत बिष्ट, भाजपा महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, आशुतोष भट्ट, दिनेश मठपाल, कृष्ण बहादुर सिंह, रक्षित कार्की, ललित सतवाल, संजय साह, दीपक, तहसीलदार दिलीप सिंह, सीओ विमल प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी समेत कई लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद