इस कांग्रेस विधायक की फेसबुक आइडी हैक

खबर शेयर करें


सायबर ठग कर रहे थे पैसों की डिमांड


सजग पहाड़ (उत्तराखंड की हर खबर)

सजग पहाड़ डेस्क रानीखेत: कांग्रेस के विधायक और कांग्रेस विधान मंडल दल के उपनेता करन माहरा की फेसबुक आइडी हैक कर ली गई है। बताया जाता है कुछ लोग आईडी के माध्यम से विधायक के नाम से परेशानी का हवाला देते फेसबुक दोस्तों से रकम की डिमांड कर रहे थे। जानकारी मिलने पर फिलहाल फेसबुक आईडी को बंद करा दिया गया है। विधायक माहरा की आइडी का संचालन करने वाले कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी अमन शेख आमतौर पर करते हैं। जब उनको आईडी हैक होने की जानकारी मिली तो उन्होंने विधायक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आईडी बंद करा दी गई। उल्लेखनीय है कि आजकल सायबर ठग फेसबुक आईडी हैक फेसबुक फ्रेंड से पैसों की डिमांड करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

1 thought on “इस कांग्रेस विधायक की फेसबुक आइडी हैक

  1. I do appreciate your सजगता for your “roots” ! Kudos & ?keep it up

Comments are closed.