कुमाऊं: हादसे में दमकलकर्मी की मौत……

खबर शेयर करें

 हल्द्वानी। शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में दमकलकर्मी की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहले अस्पताल फिर मोर्चरी भी पहुंचे थे। घायल दो युवकों का एसटीएच में उपचार चल रहा है। फायरकर्मी का पोस्टमार्टम आज होगा। स्वजनों को सूचना दे दी गई है। जवान की मौत से महकमे में भी शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से नानकमत्ता के टुकड़ी बिछुवा निवासी नितिन राणा (30) दमकल विभाग में फायरमैन के तौर पर तैनात था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग  हल्द्वानी फायर स्टेशन में थी। शुक्रवार को उसके दो रिश्तेदार अनुराग राणा व रिशु राणा हल्द्वानी आए थे। तीनों ने रात को एक साथ खाना खाया। उसके बाद फायरमैन नितिन स्टेशन की तरफ दोनों को छोड़ने जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:अल्मोड़ा के स्कूलों में भी कल छुट्टी, देखें आदेश

बताया जा रहा है कि विभागीय डाक के काम की वजह से भी उसे कोतवाली की ओर जाना था। पर मंडी बाइपास पर फायर स्टेशन से महज 50 मीटर दूर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद आसपास के लोग और फायर स्टेशन से अन्य कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सड़क में गुंडागर्दी करने वाले पुलिस ने पकड़े, वायरल वीडियो का मामला, पुलिस ने जारी किये नाम (वीडियो)

जख्मी हालत में कार सवार तीनों लोगों को एसटीएच लाया गया, जहां नितिन ने दम तोड़ दिया। जबकि रिशु और अनुराग का उपचार चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना पर सीओ बीएस धौनी और कोतवाल हरेंद्र चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद