कुमाऊं: यहां दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार…. मां बेटी की हो गई मौत…..

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के कालाढूंगी नैनीताल मार्ग में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की हादसे में मौत हुई वह मां बेटी थे।

सोनीपत निवासी तिलक राज अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। आज नैनीताल से वह दिल्ली के लिए वापस रवाना हुए। कालाढूंगी के पास उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें तिलक राज की पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से अपहृत किशोरी शिमला में मिली, आरोपी गिरफ्तार

कार में तिलक राज उनकी पत्नी रिया और दो बेटी डिंपल और काव्या उनके रिश्तेदार का बेटा कार्तिक सवार थे। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी के अंदर दबने से रिया और उनकी बेटी डिंपल की मौत हो चुकी थी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका हल्द्वानी में इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद