Subscribe our YouTube Channel

दन्या पॉलीटेक्निक के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। राजकीय पॉलीटेक्निक दन्या के छात्रों ने क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 में राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट (कुमाऊं जोन -1) में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता
14 से 16 फरवरी 2023 तक हुई।


इसमें अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जनपदों के कुल 16 पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में राजकीय पालीटेक्निक दन्या की टीम ने क्रीडा एवं सांस्कृतिक अधिकारी चंद्र शेखर काण्डपाल के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता की कई प्रतिस्पर्धाओं में दन्या के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 1500 मीटर दौड़ में सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र दिनेश नैनवाल ने प्रथम स्थान, अंतिम वर्ष के पवन भट्ट द्वितीय स्थान पर रहे।


400 मीटर दौड़ में भी पवन भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 100 मीटर दौड़ में सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के गजेन्द्र सिंह बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के राहुल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद प्रतियोगिता में सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के राहुल महरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 4×100 मीटर रिले रेस में गजेन्द्र सिंह, अंकित मेहरा, दीपक जोशी व राहुल महरा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इंडोर इवेंट में अंतिम वर्ष के अंकित महरा ने बैटमिंटन सिंगल्स में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में भी डबल्स में गजेन्द्र सिंह बिष्ट व हिमांशु आगरी की जोड़ी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह गान में उत्तराखंड के लोकगीत थीम पर प्रस्तुति देते हुए मोहित कुमार, गजेन्द्र सिंह बिष्ट, चारु कुमार टम्टा, जगदीश कुमार टम्टा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


वहीं नाटक प्रतियोगिता में नशामुक्त उत्तराखंड थीम पर नाटक प्रस्तुत करते हुए गजेन्द्र सिंह बिष्ट, अंकित महरा, पवन भट्ट, चारु कुमार टम्टा, हिमांशु आगरी व दिनेश नैनवाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments