हल्द्वानी: गर्मी का कहर, पारा 40 के पास

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सवेरे से ही तेज धूप पड़ रही है, जिससे लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। अधिकतम तापमान लगातार 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में लोग जरूरी कामों के लिए ही घर से बाहर निकल रहे हैं। कई लोग छाता लेकर या मुंह ढककर सड़क पर निकल रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कश्मीर-हिमाचल की ओर बढ़ने से उत्तराखंड के कुछ जिलों में सोमवार को जिस बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया था, वह सही साबित नहीं हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि 25-26 के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद