हल्द्वानी के लोगों ने यातायात नियम तोड़ने में 8 करोड़ उड़ाए

हल्द्वानी। हल्द्वानी के लोगों ने बीते एक दशक में आठ करोड़ रुपये ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में गंवाए हैं। सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) की रिपोर्ट के अनुसार, कार और दोपहिया वाहनों पर सबसे ज्यादा की गई है।
आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गौनिया की ओर से मांगी गई सूचना में पुलिस विभाग ने जानकारी दी है कि बीते 11 साल में सीपीयू ने 8.06 करोड़ से अधिक का राजस्व चालान से वसूला है। कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में सीपीयू ने हल्द्वानी में सर्वाधिक एक करोड़ से अधिक के चालान किए। वहीं 2025 में जनवरी से अक्तूबर तक 57 लाख रुपये से अधिक के चालान किए गए। 11 साल में सीपीयू ने कुल 374108 वाहनों के चालान किए। इसमें 216398 बाइक-स्कूटर, 52256 कार, 19105 टैक्सी, 477 बस, 10471 ट्रक और 42946 अन्य वाहन शामिल हैं।
यह हैं चालान की वजह: सीपीयू ने जिन यातायात नियमों के उल्लंघन में वाहन चालकों के चालान किए उनमें बिना हेलमेट, बिना डीएल, ओवरस्पीड, ओवरलोड, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना, काली फिल्म चढ़ाना, प्रेशर हॉर्न समेत अन्य वजहें हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


