हल्द्वानी: नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नीट की तैयारी करने मध्य प्रदेश से आई युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीजी के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला।

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) जिले के मनीपुरा कोलारस निवासी रघुवीर जाटव की बेटी अंजलि (18) ने बीती 30 मई को मुखानी स्थित कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी के लिए प्रवेश लिया था। कुछ साल पहले उसके मित्र ने भी इसी सेंटर से तैयारी कर नीट पास किया था। इसी कारण अंजलि ने इसी संस्थान को चुना। वह यहां मुखानी स्थित एक पीजी में रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की जनसभा से पहले पुलिस-कांग्रेस आमने-सामनेएसएसपी पर अड़ंगा डालने का आरोप लगा, प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार अंजलि के मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा है जिस कारण पुलिस उसे तत्काल नहीं खोल सकी। मोबाइल खोलने के बाद डाटा चेक किया जाएगा। साथ ही कॉल रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की जनसभा से पहले पुलिस-कांग्रेस आमने-सामनेएसएसपी पर अड़ंगा डालने का आरोप लगा, प्रदर्शन

मुखानी कोतवाली के एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि बुधवार को पीजी संचालक ने कमरे में युवती के फंदे से लटके होने की सूचना दी। पुलिस ने युवती को अस्पताल

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की जनसभा से पहले पुलिस-कांग्रेस आमने-सामनेएसएसपी पर अड़ंगा डालने का आरोप लगा, प्रदर्शन

मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस टीम विभिन्न एंगल पर जांच कर रही है। घटना के समय कौन-कौन मौजूद था, इसकी जांच की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद