हल्द्वानी में प्रशासन का बड़ा एक्शन: फायर NOC न होने पर 7 कोचिंग सील

हल्द्वानी। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के बाद हल्द्वानी में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले संस्थानों के खिलाफ संयुक्त टीम ने मोर्चा खोलते हुए कई बड़े कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है।
प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम मोनिका और फायर अधिकारी मिंदर पाल के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख इलाकों में सघन सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया।
टीम ने मुखानी चौराहा, पनचक्की मार्ग और दुर्गा सिटी सेंटर स्थित कोचिंग संस्थानों में जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और फायर अनापत्त प्रमाण पत्र (NOC) की जांच की। इस दौरान कई संस्थानों के पास न तो वैध फायर NOC मिली और न ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के पुख्ता इंतजाम थे। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ऐसे 7 संस्थानों को मौके पर ही सील कर दिया गया।
इन कोचिंग संस्थानों पर जड़ा ताला
संकल्प कोचिंग सेंटर – सील
प्रदीप एकेडमी-1 – सील
प्रदीप एकेडमी-2 – सील
जयश्री कॉलेज, हल्द्वानी – सील
तुषार पन्त पी.एम.टी. क्लासेस – सील
जीत IAS कोचिंग सेंटर (दुर्गा सिटी) – सील
फिजिक्स कोचिंग सेंटर (तृतीय तल, दुर्गा सिटी) – सील
कल्पवृक्ष इंस्टिट्यूट को राहत, पर 3 दिन का अल्टीमेटम
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद



