हल्द्वानी: विदेश से पढ़ाई कर लौटा युवक महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी में पकड़ा (वीडियो)

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के नवाबी रोड स्थित एक घर से रात के समय महिला के अंडर गारमेंट्स चुराने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विदेश (यूएन) से पढ़ाई करके कोरोना महामारी के दौरान हल्द्वानी लौटा था।

एक दोस्त की सलाह पर वह महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी करके घर में घुस गया। पूछताछ में युवक ने कहा कि ऐसा करने से तनाव से मुक्ति और खुशी महसूस होती है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की जनसभा से पहले पुलिस-कांग्रेस आमने-सामनेएसएसपी पर अड़ंगा डालने का आरोप लगा, प्रदर्शन


बीते मंगलवार को महेश नगर, नवाबी रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर देकर कहा कि 19 जून की रात लगभग 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके मकान की दीवार फांदकर परिसर में घुसा और आया तथा बाहर सूख रहे महिला के अंडरगारमेंट्स और सलवार चोरी* कर ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की जनसभा से पहले पुलिस-कांग्रेस आमने-सामनेएसएसपी पर अड़ंगा डालने का आरोप लगा, प्रदर्शन

एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी के आदेश दिए। कोतवाल विजय मेहता के निर्देश पर हीरानगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर को जांच सौंपी। सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी को बुधवार को पंचायत घर रोड से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की जनसभा से पहले पुलिस-कांग्रेस आमने-सामनेएसएसपी पर अड़ंगा डालने का आरोप लगा, प्रदर्शन

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निकेत सिंह बिष्ट निवासी समीर विहार कुसुमखेड़ा मुखानी बताया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि यह क्लेप्टोमेनिया की तरह किसी बीमारी का प्रभाव हो सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद