उत्तरकाशी: प्रकृति शोध संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस का आयोजन


उत्तरकाशी। पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रकृति शोध संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में जनपद के ग्राम लक्षेश्वर में पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के उत्तराखंड समन्वयक प्रोफेसर बीपी नैथानी के निर्देशन एवं उत्तरकाशी जनपद समन्वयक डॉ. सुमिता पंवार के नेतृत्व में हुआ।

संस्थान की जनपद स्तरीय समिति की महिला सदस्यों ने इस अवसर पर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। भविष्य को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से गाँव में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया। भागीरथी नदी के तट पर स्थित स्नान घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। वहीं चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष ‘स्वागत पत्र’ तैयार किया गया है। इसमें प्रकृति संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस दी गई हैं, ताकि यात्रा के दौरान पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान न पहुँचे।
जनपद प्रभारी डॉ. सुमिता पंवार ने जानकारी दी कि संस्थान के निदेशक प्रोफेसर व्यास के मार्गदर्शन में उत्तरकाशी में इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदायों, विशेषकर महिलाओं को जोड़कर ही हम हिमालयी पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।
“हमारा उद्देश्य केवल पौधरोपण
तक सीमित नहीं है, बल्कि चारधाम यात्रा पर आने वाले हर यात्री को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी है।” डॉ. सुमिता पंवार
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकृति शोध संस्थान की जनपद स्तरीय समिति की महिला शक्ति का विशेष योगदान रहा, जिनमे रीना राणा (उपाध्यक्ष), किरन (कोषाध्यक्ष), उमागिरी (सचिव), पुष्पा राणा, बीना राणा, चंद्रा देवी, विनीता देवी, मीनाक्षी, पूर्व सभासद चंद्रा देवी आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


