Subscribe our YouTube Channel

सांस्कृतिक नगरी में महिलाओं की होली की धूम….. देखें वीडियो

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली गायन शुरू हो गया है। आज महिला दिवस पर यहां नंदा देवी में महिलाओं की ओर से होली गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान कुछ महिलाओं का सम्मानित किया गया। महिलाओं की होली देखने के लिए कई लोग भी आये। यहां पर महिलाओं ने तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में, तुम विध्न हरो महाराज होलिन के दिन में.. पीपल पतिया झलके झालर, नाचे मोर पिया घर ऐरौछौ.., शिवशंकर खेलत है होली, हां-हां साथ लिए गोरा-गोरी.., तुम सुख सोहे रंग महल में, अब कैसे खेलें होली लला.. आदि होली गीतों से पूरा माहौल रंग बिरंगा हो गया।  कार्यक्रम में गंगा पांडे, लता कांडपाल, प्रियंका भट्ट, अल्का पांडे, भगवती मटेला, बिमला बोरा को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मां नंदा महिला समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, व्यवस्थापक गीता मेहरा, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, लक्की वर्मा, गीता आर्या, किरन साह, सुधा पंत, प्रेमा बिष्ट, सोनिया कर्नाटक, मोहनी कनवाल, गीता पांडे, दीपा भंडारी, हरिता नेगी, गीता बिष्ट, गंगा पांडे, राधा राजपुत आदि मौजूद रहे। संचालन गीता मेहरा ने किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments