Subscribe our YouTube Channel

ICSE 10th Result 2022:दसवीं के परिणाम को जारी…. ये हैं टॉपर…. ऐसे देखें रिजल्ट

Breaking News - Sajag Pahad (सजग पहाड़)
खबर शेयर करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE कक्षा दसवीं के परिणाम को जारी कर दिया है। रिजल्ट में 99.80 फीसदी अंकों के साथ चार छात्रों ने टॉप किया है। इनमें तीन छात्राएं शामिल हैं। इनमें तीन उत्तर प्रदेश से हैं।

ऑल इंडिया मेरिट में पहले स्थान पर रहने वाले टॉप चार छात्रों में हरगुन कौर मथारू, सेंट मैरी स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र से हैं। तथा बाकी तीनों यूपी से हैं। इनमें शेलिंग हाउस स्कूल, कानपुर की अनिका गुप्ता, जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर के पुष्कर त्रिपाठी तथा सिटी मोंटेसरी स्कूल, कानपुर रोड, लखनऊ की कनिष्का मित्तल शामिल हैं। इन चारों छात्रों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। चारों को 99.80 फीसदी पर्सेंटाइल मिले हैं।

परिणाम को चेक करने का लिंक बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी छात्र इस साल कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अब चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने बीते दिन ही इस बात की सूचना जारी कर दी थी कि दसवीं के परिणाम को 17 जुलाई, 2022 को शाम 05 बजे जारी कर दिया जाएगा।

बीते दिन जारी किए गए नोटिस के अनुसार CISCE ने कक्षा दसवीं के परिणाम को टर्म-1 और टर्म-2 दोनों में छात्रों की ओर से किए गए उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया है। इसके साथ ही आतरिक मूल्यांकन के भी अंक जोड़े गए हैं। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण परीक्षा को दो सत्र में विभाजित कर दिया गया था। हालांकि, इस साल से बोर्ड की ओर से केवल एक ही परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। वहीं, परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्रों को कॉपी रिेचेक कराने की भी सुविधा दी जाएगी।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने देश के विभिन्न केंद्रों पर कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया था। परीक्षा कोरोना महामारी से सावधानी बरतते हुए ली गई थी। इस परीक्षा में करीब 1 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब इन सभी छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments