नैनीताल पुलिस ने जीवित महिला को मृत बताया, हंगामा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कालाढूंगी में बुधवार रात दुर्घटनाग्रस्त हुए टेंपो ट्रैवलर के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस की हादसे में जिस महिला को मृत बताया गया, उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।


वहीं दुर्घटना में मरने वाली महिला को उपचाराधीन बता दिया गया। इतना ही नहीं पुलिस कागजात में भी घायल को मृत दर्शाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंच गई। परिजनों को पता लगा कि तो उन्होंने हंगामा कर दिया। बुधवार देर शाम नैनीताल घूमकर मेरठ अपने घर लौट रहे 31 पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर वाहन कालाढूंगी से तीन किमी पहले खुर्पाताल के पास खाई में गिर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में दर्दनाक हादसा: पानी के टैंक में गैस रिसाव से मां और दो बेटों की मौत

हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और आठ बच्चे समेत कुल 29 लोग घायल हुए थे। पुलिस की ओर से दी जानकारी में पहले 46 वर्षीय फरहद पत्नी इकबाल और 28 वर्षीय नाजरीन पत्नी शाकिर निवासी मेरठ को मृत घोषित किया गया था। जबकि नाजरीन के अलावा हादसे में दूसरी मृत महिला शहनाज पत्नी नजीम थी। इस पर गुरुवार को परिजनों की 20 मिनट तक मोर्चरी में पुलिस से तीखी बहस हुई। कालाढूंगी पुलिस मोर्चरी में जो कागज लाई थी, उसमें भी फरहद को मृत बताया था। इस पर एचओडी फॉरेसिंक डॉ. एके सिंह ने नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस ने अपनी गलती सुधारी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि ये लापरवाही थी। हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में दर्दनाक हादसा: पानी के टैंक में गैस रिसाव से मां और दो बेटों की मौत

मृत शहनाज के भाई साजिद ने बताया कि सोशल मीडिया में दौड़ी फरहद की मौत की खबर से मेरठ में उनका परिवार परेशान हो गया। करीबी रिश्तेदार लगातार उन्हें फोन करते रहे जबकि वह घायल थी।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में दर्दनाक हादसा: पानी के टैंक में गैस रिसाव से मां और दो बेटों की मौत

मृत शहनाज के परिजन भी परेशान रहे। मृत नाजरीन के पति मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनके 3 बच्चे हैं। शहनाज के 2 बच्चे हैं।

मामला संज्ञान में आते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पहले तो कालाढूंगी पुलिस से स्पष्टीकरण लिया। इसके बाद घटना की जानकारी मीडिया को देने वालों को भी फटकारा। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त योग्य नहीं है। हालांकि लिस्ट जारी करने वालों को भी कालाढूंगी पुलिस ने ही गलत जानकारी दी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद