बधाई दीजिये….अल्मोड़ा के अरुण वर्मा को निवेशक सम्मान, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

अल्मोड़ा न्यूज। अल्मोड़ा के व्यवसाई और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा को निवेशक सम्मान के लिये चयनित किया गया है। यह सम्मान उनको कल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे। उनको यह सम्मान मिलने पर लोगों ने बधाई दी है।
यहां हुक्का क्लब के पास रहने वाले अरुण वर्मा छात्र जीवन से ही काफी सक्रिय रहते है। होटल व्ययसाय में भी उन्होंने कम समय में काफी तरक्की की। अल्मोड़ा के अलावा कौसानी में भी उनके होटल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में उनको सम्मानित करेंगे। वह सम्मान लेने के लिए देहरादून रवाना हो गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद