दुःखद:: अग्निवीर भर्ती में असफल होने के बाद पहाड़ के कमलेश ने कर लिया सुसाइड, एनसीसी का सी सार्टीफिकेट

खबर शेयर करें

ये खबर कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले से जुड़ी है। यहां पर अग्निवीर भर्ती में असफल होने के बाद एक युवा बेहद टूट गया। उसने आत्महत्या कर ली। युवक के इस आत्मघाती कदम उठाने के बाद लोग भी बेहद सदमे में हैं। हालांकि एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक भर्ती में असफल होने पर कई तरह की बात कर रहा है। (सजग पहाड़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)

कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी कमलेश गोस्वामी(20) पुत्र हरीश गोस्वामी लंबे समय से सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। अबकी बार अग्निवीर भर्ती में भी उसने आवेदन किया। फिजिकल और मेडिकल में फिट था। एनसीसी का सी सार्टीफिकेट भी उसके पास था। लेकिन बीते सोमवार को भर्ती का रिजल्ट आया। उसमें वह असफल हो गया। इससे वह हताश हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त के निर्देश- वनाग्नि की सूचना पर हो त्वरित कार्रवाई, न बरतें लापरवाही

इसके बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। बीते सोमवार की रात लगभग 11.30 बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि जहर खाने से पूर्व मृतक ने इंटरनेट मीडिया पर अपना स्टेट्स भी डाला था, जिसमें उसने भर्ती नहीं होने के कारण यह कदम उठाने की बात की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद