कुमाऊं:यहां पहुंची अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती

खबर शेयर करें

नैनीताल। अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों सरोवर नगरी नैनीताल की वादियों में अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म ‘स्नैप’ की शूटिंग कर रही हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम सुमोना के आने से शहर में फिल्मी रौनक लौट आई है और प्रशंसकों में उत्साह देखा जा रहा है।

अपने प्रवास के दौरान सुमोना नगर के प्रतिष्ठित होटल नमः नैनीताल में ठहरीं, जहाँ उनका पारंपरिक पहाड़ी शैली में भव्य स्वागत किया गया। अभिनेत्री ने यहां के विशेष कुमाउनी व्यंजनों का लुत्फ उठाया और पहाड़ी भोजन को न केवल स्वादिष्ट बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)

शूटिंग से समय निकालकर उन्होंने नैनी झील और मालरोड का भ्रमण किया। उन्होंने यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण की सराहना की। फिल्म ‘स्नैप’ की इस शूटिंग से नैनीताल के पर्यटन को नई गति मिलने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। सुमोना का यह सरल और सहज अंदाज स्थानीय लोगों का दिल जीत रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद