नैनीताल जिले के खाड़ी देशों में नौकरी कर रहे लोगों की सूची तैयार, ओखलकांडा के 47 और रानीबाग के 13

नैनीताल। जिले के 60 लोगों के खाड़ी देशों में नौकरी करने की सूचना मिली है। प्रशासन के जिलेभर से खाड़ी देशों में रह रहे लोगों की सूची तैयार करने में जुटा है। जिसके तहत अबतक ओखलकांडा ब्लाक के 47 लोगों के खाड़ी देशों में जाकर नौकरी करने की सूची मिली है। इसी तरह से हल्द्वानी के रानीबाग क्षेत्र के 13 लोगों के खाड़ी देशों में रहने की सूची मिली है।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे ने बताया कि प्रशासन ने जिलेभर से खाड़ी देशों में रह रहे लोगों की सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। तीन दिन के भीतर जिलेभर के सभी ब्लाकों से सूची मांगी गई है। पहले दिन सिर्फ ओखलकांडा ब्लाक के 47 लोगों के खाड़ी के देशों में रहने की जानकारी मिली है। यह सभी लोग खाड़ी देशों में सुरक्षित हैं। जिसमें से अधिकांश लोग अपनी-अपनी कंपनियों में काम कर रहे हैं। सीडीओ ने बताया कि पूरे जिले की सूची कलेक्ट की जा रही है। जिसके बाद उसे कंपाइल कर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।
रानीबाग के 13 लोग खाड़ी देशों में कर रहे नौकरी:
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रानीबाग के द्वारा जारी सूची के मुताबिक क्षेत्र के विजेन्द्र सिंह रावत, शंकर दत्त बृजवासी, हेम चन्द्र बृजवासी, किरन बृजवासी, बाबुल बृजवासी, कार्तिक बृजवासी, राहुल सिंह, मनीष गोस्वामी, देवाशीष तिवारी, अर्पिता राणा, योगेश चन्द्र, अभिमन्यु साह, प्रियंका साह आदि शामिल हैं। इसमें से अधिकांश लोग दुबई, सउदी अरब व बहरीन में नौकरी कर रहे हैं।
विजेन्द्र ने बताया दुबई में स्थिति सामान्य:
रानीबाग निवासी विजेन्द्र सिंह रावत दुबई में नौकरी कर रहे हैं। वह पिछले 18 सालों से दुबई में रह रहे हैं। विजेन्द्र दुबई स्थित मॉल में गोल्ड डॉयमंड के शोरूम में सेल्स टीम का हिस्सा हैं। यह शोरूम गुजरात की कंपनी संचालित करती है। विजेन्द्र ने गुरुवार की शाम अपने बड़े भाई रानीबाग निवासी युद्धवीर सिंह रावत से बात की। उन्होंने बताया कि दुबई में स्थित सामान्य है। वह इराक में हुए हमले के बाद से ही लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। घटना के दिन भी वह ड्यूटी पर रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। सीजन होने के कारण इन दिनों शोरूम में बहुत काम है। जिसके चलते वह सप्ताहिक अवकाश के अलावा हर रोज काम कर रहे हैं। जुलाई अगस्त के बीच छूट्टी मिलने पर वह अपने गांव आएंगे। युद्धवीर सिंह ने बताया कि छोटे भाई विजेन्द्र से वह रोज दो बार बात कर रहे हैं। क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने के कारण वह चिंतित नहीं हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


