Almora…. ठेकेदार पर जानलेवा हमला, 50 हजार की लूट

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। खबर अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण से है। यहां पर
तीन नकाबपोश बदमाशों ने मुसोली गांव के बस स्टैंड पर एक ठेकेदार पर ब्लेड से हमला कर दिया। लहूलुहान ठेकेदार से 50 हजार की नकदी, चेक भी लूट लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग दहशत में है। फिलहाल राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सोमवार सुबह 7 बजे की है।

बताया जाता है भिकियासैंण से 15 किमी दूर स्याल्दे-जैनल सड़क पर मूसोली गांव के बस स्टैंड पर मुसोली निवासी ठेकेदार बालम सिंह भिकियासैंण जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान तीन नकाबपोश लोगों ने अचानक उन पर हमलाकर हाथों और पैरों पर ब्लेड मारकर थैला लूट लिया। उन्हें झाड़ियों में फेंककर फरार हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा::: डीजे ना बजाने पर विवाद, मुकदमा, ये है पूरा मामला

सूचना मिलते ही परिजनों ने ठेकेदार को घायल अवस्था में सीएचसी भिकियासैंण में भर्ती कराया। पीड़ित बालम सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक मानिला को तहरीर दे दी है। तहरीर में उन्होंने 50 हजार की नकदी और 50 हजार रुपये का एक चेक लूटने का अरोप लगाया है। राजस्व उपनिरीक्षक शुभम सिंह ने तहरीर की पुष्टि करते हुए बताया कि 50 हजार नकद और उतनी ही रकम का चेक लूटने का आरोप लगाया गया है। इधर 12 साल पहले भी तहसील भिकियासैंण में ब्लेड से काटकर एक महिला की हत्या की गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद