बदमाशों ने दुकान बंद घर जा रहे व्यापारी पर की फायरिंग, गंभीर

खबर शेयर करें

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर जा रहे व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल व्यापारी का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर पनियाला निवासी सावेज पुत्र ताहिर (28 वर्ष) की पतंजलि के पास सेनेटरी की दुकान है। बताया जाता है कि  मंगलवार की शाम को सावेज अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह कोर कॉलेज के पास अंडरपास पर पहुंचा तो अचानक बदमाशों ने उस पर गोली मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  बधाई दीजिए: डीडीहाट की गौरी कन्याल ने कर दिया कमाल, जीती ये प्रतियोगिता

 गोली लगने से सावेज बाइक से नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। घायल व्यापारी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद