Subscribe our YouTube Channel

कुमाऊं: दो बच्चों की मां को 10 साल छोटे युवक से इश्क…शादी की जिद पर अड़ी…….

खबर शेयर करें

ये खबर कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से है। यहां पर 32 साल की एक महिला जो दो बच्चों की माँ है। उसे 22 साल के युवक से प्यार हो गया। वह युवक से शादी की जिद पर कोतवाली पहुँच गई। पति के सामने युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। यह मामला काफी चर्चा में है। बताया जाता है कि वीआईपी गेट के वर्मा कालोनी निवासी 32 साल की महिला का पड़ोस के गांव में रहने वाले 22 साल के युवक से प्यार परवान चढ़ गया। इसके बाद महिला युवक से शादी करने की जिद करने लगी। युवक भी शादी के लिए तैयार हो गया। यह बात जब महिला के पति को पता लगी तो उसने महिला के घर में इस बात की जानकारी दी। सभी लोग कोतवाली पहुँच गए। यहां पर महिला का पति और प्रेमी झगड़ने लगे। इसके बाद भी महिला अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही।
बाद में कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को रात्रि में वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेज दिया। जबकि पति और प्रेमी का शांति भंग में चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड.... धामी कैबिनेट में लिए गए ये फैसले
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments