दुःखद: यहां लंगूर के हमले में बुजुर्ग की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग की लंगूर के हमले में मौत हो गई। लंगूर के हमले से बुजुर्ग सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं के राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय मोहम्मद इदरीश गुरुवार तड़के अपने मित्रों के साथ डॉर्बी फील्ड में टहलने के लिए जा रहे थे। वह बुध बाजार के पास वार्ड नंबर तीन वाली सड़क पर पहुंचे, तो पीछे से आए एक विशालकाय लंगूर ने हमला कर दिया। लंगूर के हमले से बुजुर्ग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। उन्हें पहले एसटीएच हल्द्वानी फिर बरेली के राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती रही। इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। मृतक के बेटे तमीर अली ने बताया कि उनके पिता सेंचुरी पेपर मिल से वर्ष 2015 में सेवानिवृत हुए थे। मृतक के परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने जीवित महिला को मृत बताया, हंगामा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद