अल्मोड़ा… गर्भवती महिलाओं के लिए राहत की खबर, महिला अस्पताल में मिलेगी अब रोज ये सुविधा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाली सामान्य और गर्भवती महिलाओं के लिए राहत की खबर है। अब अस्पताल में आने वाली महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। महिला अस्पताल में ही अब हर दिन गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होंगे।


अब तक महिला अस्पताल में सप्ताह में सिर्फ बुधवार को ही अल्ट्रासाउंड होते थे। इससे दूरदराज क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को कई बार वापस जाना पड़ता था। अब जिला अस्पताल में तैनात दो रेडियोलॉजिस्ट में से एक डॉक्टर को महिला अस्पताल अटैच कर दिया गया है। जिससे अब यहां पर रोज गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त के निर्देश- वनाग्नि की सूचना पर हो त्वरित कार्रवाई, न बरतें लापरवाही
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद