हल्द्वानी में पुलिस की सख्ती: टेम्पो और ई-रिक्शा वाहनों के लिए लिया बड़ा फैसला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाने, दुर्घटनाओं, चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चंद्रा ने टेम्पो एवं ई-रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि टेम्पो एवं ई-रिक्शा संचालकों को अपने वाहनों के आगे और पीछे दोनों तरफ बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में हाई-सिक्योरिटी या पढ़ने योग्य नंबर प्लेट लगवानी अनिवार्य होगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि:यात्रियों का सामान खोने की स्थिति में वाहन चालक से तत्काल संपर्क किया जा सके।

किसी दुर्घटना या अपराध की घटना होने पर वाहन की आसानी से पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार, छोटे या धुंधले नंबर प्लेट के कारण कई बार जांच में देरी होती है और अपराधी आसानी से बच निकलते हैं। इस नए नियम से न केवल यातायात पुलिस को सहूलियत मिलेगी, बल्कि आम यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

बैठक में टेम्पो और ई-रिक्शा एसोसिएशन के प्रिंस आहूजा,उमेश चंद्र जोशी, देवीदत्त बहुगुणा
श्री शेर सिंह बिष्ट,राजा आहूजा,गिरीश जोशी,सच्चिदानंद आदि मौजूद रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया है और जल्द ही अपने सदस्य चालकों को इस संबंध में जागरूक करने की बात कही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद