अल्मोड़ा….. अपने बेटे की अंतिम विदाई में भावुक हुए लोग….. कहा, हमेशा याद रहेगी तुम्हारी हिम्मत और हौसला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तरकाशी के द्रौपदी के डांडा में स्नो एवलांच हादसे का शिकार हुए अल्मोड़ा के पर्वतारोही अजय बिष्ट का शव आज अल्मोड़ा पहुँचा। घर में शव पहुँचने पर लोग भावुक हो गए। नम आंखों से अपने नगर के बेटे को लोगों ने अंतिम विदाई दी। लोगों ने कहा कि अजय मेहनती के अलावा बेहद हिम्मती इंसान था। उसका हौसला भी जबरदस्त था। मृतक अजय बिष्ट का आज नम आखों के साथ विश्वनाथ घाट में अंत्येष्टि की गई।

चिता को मृतक के भाई रोहित और चाचा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, तारू जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, राजेन्द्र बोरा, हरेंद्र बिष्ट, दीप डांगी, अरुण नगरकोटी, मनोज सनवाल, विनय किरौला सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

उल्लेखनीय है कि नगर के गोपालधारा निवासी अजय बिष्ट पुत्र डी एस बिष्ट उत्तरकाशी में निम की टीम के साथ द्रौपदी का डाँडा में हुए हादसे के बाद लापता था। बीते शुक्रवार की सुबह उसका शव मिला। इसके बाद पोस्टमार्टम करने के बाद शव अल्मोड़ा लाया गया। इस साल अप्रैल में अजय की शादी अल्मोड़ा निवासी सिल्का सिंह नेगी से हुई थी। अजय ने निम से एडवेंचर मे एडवांस कोर्स करने के लिये संस्थान में दाखिला लिया था।अजय शरू से ही पर्वतारोहण का शौकीन रहा है और अल्मोड़ा के ही कसार देवी क्षेत्र मे कैफ़े भी चलाता था। अजय के पिता का अल्मोड़ा मुख्य बाजार में नागराज होटल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद