हल्द्वानी: कैंची धाम दर्शन के लिए शटल सेवा शुरू, 15 जून को मनाया जाएगा स्थापना दिवस

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भारी भीड़ को देखते हुए आज रविवार से हल्द्वानी के केमू (KMOU) स्टेशन से शटल सेवा शुरू कर दी गई है। अब श्रद्धालु यहां पहुँचकर शटल सेवा के माध्यम से सीधे कैंची धाम जाकर बाबा नीम करौली के दर्शन कर सकेंगे।

प्रशासन और पुलिस द्वारा शुरू की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य स्थापना दिवस पर आने वाले भक्तों को सुगम, सुरक्षित और जाम-मुक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। गौरतलब है कि 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्या में भक्तों के पहुँचने की उम्मीद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद