पूरी दुनिया हमारी मदद कर रही, पढ़िये पूरी खबर

खबर शेयर करें

दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण से मौत का आकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। इस दौर में दुनिया के तमाम देश भी हमारे मदद को आगे आ रहे हैं। अब तक 40 देश मदद को आगे आये हैं। 4468 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 3417 ऑक्सीजन सिलेंडर, 13 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, 3921 वेंटिलेटर,बायपैप,सीपैप और रेमडेसिविर इंजेक्शन की 3 लाख से ज्यादा शीशियां अलग-अलग देशों से मिली हैं। बीते 27 अप्रैल से भारत को दुनियाभर के देशों और संस्थानों से कोरोना से निपटने के लिए मेडिकल सप्लाई और इक्विपमेंट्स मिल रहे हैं। भारत सरकार के अफसरों के मुताबिक 6 मई को देश में न्यूजीलैंड से 12 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आए। जर्मनी से एक मोबाइल ऑक्सीजन प्लांट मिला है। नीदरलैंड ने 450 वेंटिलेटर और 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे। जबकि कुवैत ने 215 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और 2600 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे हैं। स्विट्जरलैंड ने कार्गो प्लेन के जरिए 24 करोड़ रुपए मूल्य की मदद भेजी है। इसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और रेस्पिरेटर शामिल हैं। अब तक भारत को 40 देशों ने मदद की पेशकश की है। अमेरिका, भूटान के अलावा यूके, फ्रांस, जर्मनी, रूस, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, लक्जमबर्ग, पुर्तगाल, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, सऊदी अरब, हांगकांग, न्यूजीलैंड, मॉरीशस, थाईलैंड, फिनलैंड, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, इटली और यूएई ने मेडिकल सप्लाई भेज दी है या भेजने वाले हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद