जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

दिल्ली: जम्मू कश्मीर में गुरुवार सुबह शोपिया में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इसके अलावा एक हाल ही में भर्ती आतंकी ने सरेंडर कर दिया है। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। सरेंडर करने वाले आतंकी का नाम तौसीफ अहमद बताया जा रहा है। जम्मू कश्मीर पुलिल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। पुलिस ने ट्वीट किया, “जम्मू-कश्मीर के शोपियां के निगाम मेंअल-बद्र आतंकी संगठन के चार नए भर्ती हुए स्थानीय आतंकवादी फंसे हैं। पुलिस और सुरक्षा बल उन्हें सरेंडर करने के लिए मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “सरेंडर के प्रस्ताव को ठुकराते हुए, फंसे हुए आतंकवादियों ने ज्वाइंट सर्च पार्टी पर गोलीबारी की और ग्रेनेड गिराया। जिसके बाद तीन आतंकियों को ढेर किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद