चोरों ने घर में लगाई सेंध…….. नगदी और जेवरातों पर हाथ साफ

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। चोरों ने बंद पड़े घर में धावा बोल दिया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर लाखों की नगदी और जेवरात ले उड़े। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। गृहस्वामिनी ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार रेखा देवी के पति अश्विनी का 10 दिसंबर को देहांत हो गया था। रेखा अंतिम संस्कार के लिए अपने पति के पैतृक गांव मुजफ्फरनगर के खतौली गई हुई थी। वह 24 जनवरी को हल्द्वानी लौटी थी। वह यहां पहुंचने के बाद अपने घर न जाकर पास में ही स्थित अपने मायके चली आई। रात में रेखा अपने मायके में ही रूकी थी। सुबह रेखा की मां जब घूमने के लिए निकली तभी रेखा के घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

जब उसने भीतर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही रेखा भी पहुंच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद राजपुरा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार भी मय पुलिस फोर्स के पहुंच गए। रेखा के अनुसार घर में रखे लाखों रूपए मूल्य के गहने और नगदी चुरा ले गए। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। इधर इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद