66 साल की उम्र में ये क्रिकेटर करने जा रहे शादी, 28 साल छोटी है होने वाली पत्नी…………..

खबर शेयर करें

भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल (Arun Lal) 66 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी उनसे 28 साल छोटी है।


उनके होने वाली दुल्हन बुलबुल 38 साल की हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। अरुण लाल की ये दूसरी शादी है।इससे पहले उन्होंने रीना से शादी की थी। रीना ने इस शादी के लिए रजामंदी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी विधायक क्यों बैठे कोतवाली में धरने में, पढ़े खबर

रीना लंबे समय से बीमार हैं। वह पति की दूसरी शादी से काफी खुश हैं। अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही सगाई की है। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं।अरुण लाल (Arun Lal) का जन्म 1955 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ। बुलबुल साहा से उनकी शादी 2 मई को कोलकाता (Kolkata) के पीयरलेस इन होटल में होगी।

अरुण ने शादी के कार्ड भी बांटने शुरु कर दिए हैं। अरुण ने कमेंट्री में भी हाथ आजमाया था, लेकिन साल 2016 में उन्हें कैंसर हो गया, जिसके बाद उन्होंने कमेंट्री छोड़ दी. अरुण बंगाल क्रिकेट टीम (Bengal Cricket Team) के कोच भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:नैनीताल में बड़ी कार्रवाई, 230 रिजॉर्ट और होटलों का पंजीकरण निरस्त


अरुण लाल (Arun Lal) ने साल 1982 से 89 के बीच भारत के लिए कुल 16 टेस्‍ट और 13 वनडे मैच खेले। इस दौरान उनके बल्‍ले से टेस्‍ट में 729 और वनडे में 122 रन निकले।टेस्‍ट में उनके बल्‍ले से छह अर्धशतक और वनडे एक अर्धशतक आया। दोनों ही फॉर्मेट में अरुण एक भी शतक नहीं लगा पाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी विधायक क्यों बैठे कोतवाली में धरने में, पढ़े खबर

खराब फॉर्म की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. फिर वह कभी टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए।अरुण लाल ने भारत के लिए अपना डेब्यू 1982 में श्रीलंका के खिलाफ किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद