अल्मोड़ा में हादसा, तीन की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। लमगड़ा—सांगड़ मोटर मार्ग में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिला, युवती व चालक शामिल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है। कार संख्या— यूके 05TA 4577 खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। रात करीब 10:30 बजे लमगड़ा थाने से करीब 15 किमी आगे पिथौरागढ़ रोड पर सांगड़ साहू व डुबरौली गांव के बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। हादसे में सुनीता देवी उम्र-33 वर्ष पत्नी रवि लाल, निवासी वार्ड नंबर 6 कुमौड़ पिथौरागढ़ एवं रजनी उम्र 23 वर्ष पुत्री रविन्द्र कुमार, निवासी ग्राम पैकटिया, बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़ की मौके पर मौत हो चुकी थी। जबकि सुनीता देवी का 7 वर्षीय बेटा आरुष कुमार, कार चालक प्रेम कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र हरीश राम, निवासी ग्राम डोबरा, बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़ एवं आशीष कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र रविन्द्र कुमार, ग्राम पैकटिया बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़ को रेस्क्यू कर सड़क पर पहुंचाया गया। जिसके बाद तीनों को सीएचसी लमगड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रेफर करने के दौरान कार चालक प्रेम कुमार ने भी दम तोड़ दिया। जबकि आशीष व आरुष का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों को गंभीर चोटें आई है। थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने बताया कि सुनीता देवी के पिता की कुछ समय पहले मृत्यु हुई थी। जिसके चलते सभी लोग खटीमा गए हुए थे। चालक के परिचित होने के चलते सभी उसकी कार से घर को लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क धंसने से दुर्घटना होना प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: डीएम ने शराब की दुकान से मैकडॉवेल की बोतल खरीदी, उसमें भी ओवर रेटिंग, चर्चा में मामला, पढ़े पूरी खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद