Subscribe our YouTube Channel

नैनीताल में बोटिंग के लिए पर्यटकों को देना होगा अधिक शुल्क… नगर पालिका कर रही है ये तैयारी

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल के नाव संचालकों की मांग अब जल्द पूरी होने वाली है। यदि उम्मीद के मुताबिक काम हुआ तो यहां पर बोटिंग शुल्क बढ़ाया जायेगा। नैनीताल नगर पालिका इस पर विचार कर रही है। शुल्क में 50 से 100 रुपये तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे नाव संचालकों को राहत मिलेगी। जबकि पर्यटकों की जेब ढीली होगी। अभी नैनीताल में 222 चप्पू और 90 पैडल बोट का संचालन होता है। इसके लिए पालिका शुल्क लेकर लाइसेंस जारी करती है। झील में नौकायन करने के लिए झील का पूरा चक्कर लगाने पर 220 और आधे चक्कर पर 160 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। लंबे समय से इसमें बढ़ोत्तरी नहीं हो पाई है। नगर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि बीते वर्ष आयोजित हुई बैठक में नाव के लाइसेंस शुल्क और लाइफ जैकेट शुल्क में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव पास कराया गया था। अब नौकायन शुल्क बढ़ाने के साथ ही लाइसेंस और लाइफ जैकेट शुल्क में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद….ट्रेन हादसा, 50 की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments